बिजनौर: जेल में बंद बंदी की उपचार के दौरान मौत, मचा हड़कंप
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर, संवाददाता जिला कारागार में बंद बंदी की अचानक हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बंदी की जानकारी मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र बृजकिशोर 13 अप्रैल से चोरी के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था। बंदी अरुण दो नंबर बैरक में बंद था। शनिवार सुबह नाश्ता करने के बाद अरुण कुमार ने अचानक बेचैनी होने की शिकायत की। इस पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जेल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। बंदी की मौत की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.