बिजनौर: जीजा की आवाज निकालकर ठगों ने शिक्षक से उड़ाए 19 हजार रुपये
बिजनौर, मई 13 -- बिजनौर में साइबर ठगों ने अब लोगों को झांसे में लेने के लिए नई तरकीब अपनानी शुरू कर दी है। किरतपुर क्षेत्र में एक शिक्षक को उनके बहनोई की आवाज में फोन कर ठगों ने करीब 19 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने बैंक शाखा और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली के ग्राम गजरौला शिव निवासी महेश चंद देवा शंकर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, किरतपुर में कार्यरत हैं। किरतपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की बसी शाखा में उनका वेतन खाता है। महेश चंद के मुताबिक 12 मई की रात करीब सवा दस बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका जीजा बताया। आवाज भी बिल्कुल उन्हीं जैसी थी, जिससे उन्हें कोई शक नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार बातचीत के दौरान उन्हें ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.