बिजनौर: छठे दिन खो नदी में मिला योगेश का शव
बिजनौर, फरवरी 26 -- धामपुर। छह दिन पहले खो नदी में आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक का शव बरामद हो गया है। बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन लापता बेटे की बरामदगी को लेकर परेशान थे। गौरतलब है कि शनिवार को दोस्त के साथ बाइक से शेरकोट पहुंचे युवक ने नेशनल हाईवे 74 के नए पुल से खो नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही मुरादाबाद पीएससी के जवान मोटरबॉट सहित नदी में गोताखोरी कर युवक की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सवेरे एक शव गोरा बादल चौकी के पास पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। पीएससी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त लापता योगेश सैनी निवासी धामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.