बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। चैत्र नवरात्र पर चामुंडा मंदिर और कालिका मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें माता रानी के दर्शन और प्रसाद अर्पित करने के लिए लगी रहीं। मंदिर परिसर "जय माता दी" और जय मां चामुंडा के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। हर ओर भक्तों के चेहरों पर आस्था, विश्वास और भक्ति की चमक साफ नजर आई। महिलाएं चुनरी, नारियल और प्रसाद लेकर माता के चरणों में शीश नवाती दिखीं, वहीं युवा और बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहे।सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। भक्तों का मानना है कि नवरात्र के इन पावन दिनों में माता के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।श्रद्धालु...