बिजनौर, मार्च 19 -- चांदपुर। चैत्रीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को नगर व आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नगर के महाभारत कालीन देवी मंदिर समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। नवरात्र के पहले ही दिन मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.