बिजनौर: चालक की नींद की झपकी से कार पेड़ से टकराई, तीन घायल
बिजनौर, जून 22 -- दिल्ली से ठाकुरद्वारा जा रही कार के चालक को नींद की झपकी आने से कार की पेड़ से टक्कर होगयी। टक्कर से कार सवार तीन घायल हो गए। सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे दिल्ली से ठाकुरद्वारा जा रही कार के चालक को नींद की झपकी आने से फीना धनौरा मार्ग पर सरकथल फीना के बीच मे कार की पेड़ से टक्कर हो गयी। टक्कर से मुरादाबाद जनपद के गांव दुल्लापुर, ठाकुरद्वारा निवासी वहाजुल क़मर 27 वर्ष पुत्र कयामुद्दीन, गांव सुआवाला, अफजलगढ़ निवासी वसीम 26 वर्ष पुत्र अकरम तथा जनपद मुरादाबाद के गांव डेहकबड़ा निवासी शाहरुख 27 वर्ष पुत्र जाबिर हुसैन गम्भीर घायल हो गए।सीएचसी पर तीनो के फ्रेक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.