बिजनौर, अप्रैल 16 -- पशुओं के लिए चारा लेने गए ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर दिया।जिससे वह गम्भीरररूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जानकारी के अनुसार गांव मंघोरा निवासी भजन सिंह पुत्र हरिराज सिंह गुरुवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे।अभी वे चारा काट ही रहे थे कि इसी दौरान वंहा घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।जिससे वे लहूलुहान हो गए।चीख पुकार सुनकर आसपास खेतो पर काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।भीड़ को अपनी ओर आता देख गुलदार खेतो की ओर भाग गया।घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- गुलदार ने किसान पर बोला हमला, दहशत का माहौल यह भी पढ़ें- सिंगल-संक्षेप- 6 यह भी पढ़ें- चारा काटने गए युवक पर तेंदुए का हमला, ट्रामा सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.