बिजनौर, फरवरी 1 -- रविवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला और ओला वृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से एक बार फिर ठंड शुरू हो गई।बारिश से किसानो गेहू की फसल को फायदा हुआ है।फरवरी की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है।मौसम विभाग ने दो दिन और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम में रोज़ाना बदलाव देखने को मिल रहा है। अब शनिवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश और बादलों की तेज गरज ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। रविवार सुबह लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया। जिससे लोगों की कपकपी छूट रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.