बिजनौर, मार्च 5 -- नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में होली के त्योहार के दौरान गाली-गलौज के बाद कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, होली के दिन दोपहर बाद अलग-अलग जगहों पर कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस सभी मामलों की जांच-पड़ताल में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...