बिजनौर, फरवरी 3 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव बवनपुरा में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। वन विभाग द्वारा दो दिन पहले बवनपुरा के जंगल में पिंजरा लगा दिया गया था। मंगलवार सुबह पिंजरे में कैद हुआ गुलदार ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत। बताते चले कि क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग काफी परेशान है। जगह-जगह गुलदार दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिल रही थी। वहीं बवनपुरा के खेतों में कई दिन से मिल रही गुलदार की शिकायत वन विभाग के अधिकारी से की थी। वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने दो दिन पूर्व अपनी टीम को भेजकर बवनपुरा के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया था। मंगलवार सुबह पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है, जिससे आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को गुलदार पकाने जाने से बड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.