बिजनौर, जून 19 -- चांदपुर के गांव अहरौला में 14 जून को हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि गोली किसी हमलावर ने नहीं बल्कि आरोपी के पास मौजूद अवैध तमंचे से गलती से चली थी। घटना को छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए झूठी कहानी बनाकर दूसरे लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया गया था। थाना चांदपुर पुलिस ने 14 जून को दर्ज फायरिंग के मामले में आरोपी अभय सिंह उर्फ गोलू पुत्र हरिराज सिंह निवासी ग्राम सतखेड़ा थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 14 जून को दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिसमें एक युवक के कंधे में गोली लग गई। मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस न...