बिजनौर, मार्च 5 -- शेरकोट के गांव भनोटी उर्फ नारायणपुर जमनीभान में बस्ती के निकट घायल गुलदार के मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जब तक वन विभाग की टीम पहुँची तब तक गुलदार की मौत हो चुकी थी। गुरुवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े गुलदार पर पड़ी।गुलदार को देख ग्रामीण घबरा गए और उन्होंने अन्य ग्रामीणों व वन विभाग को सुचना दी। गांव में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जबतक वन विभाग की टीम पहुंची तब घायल गुलदार दम तोड़ चूका था। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार की उम्र लगभग तीन वर्ष रही होगी तथा मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।आशंका है कि आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हुई होगी। जबकि ग्रामीणों की आशंका है कि जंगली सुअरों...