बिजनौर, मार्च 23 -- तिपहिया साइकिल सवार दिव्यांग को बाइक से धकेल कर घर ले जाने के दौरान तिपहिया साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दिव्यांग घायल हो गया व बाइक सवार भी घायल होने से बाल बाल बचे। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी मोहम्मद रिहान अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह वह एक साथी के साथ गाँव के ही निवासी अपने दिव्यांग तहेरे भाई मौहम्मद अनवर को छतरीपट्टा गाँव लेने गया था। दिव्यांग अनवर की तिपहिया साइकिल खराब होने के कारण वह बाइक से साइकिल को धकेलकर ला रहे थे। इसमें मौहम्मद अनवर सवार था। रेहड़ बस स्टैंड के नज़दीक पहुचते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक तिपहिया साइकिल अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया, जिसमें साइकिल सवार अनवर (52वर्ष) भी घायल हो गया। साइकिल के पीछे आ रही बाइक भी साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.