बिजनौर, फरवरी 11 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान वार्ड 31 में घर के मचान से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान निवासी शकील की 16 वर्षीय पुत्री जकिया घर में सामान रखने के लिए मचान पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में जकिया को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में जकिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.