बिजनौर, दिसम्बर 28 -- शहर कोतवाली के गांव दारानगर गंज में रविवार को एक युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह दारानगर गंज निवासी मोनू ( 25) पुत्र लाखन का शव घर की छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दो दिन पूर्व गृहक्लेश के चलते उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। मृतक अपने पीछे एक सात वर्षीय पुत्री और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.