बिजनौर, फरवरी 3 -- नांगलसोती में घर से लापता हुए युवक का शव नांगल खादर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी पीड़ित परिवार और ग्रामीण घटना की जांच न होने तक मौके से शव उठाने को तैयार नहीं हैं। कोटसराय उर्फ महारायपुर शेख ग्राम पंचायत के गांव मडैयो निवासी कार्मेंद्र (26 वर्ष) पुत्र रतीराम सोमवार शाम लगभग 4 बजे से घर से गायब था। जिसकी तलाश में परिजनों ने सभी रिश्तेदारी और आसपास की जगह खंगाल ली थी। थक हारकर परिजनों ने देर शाम नांगल थाने पहुंचकर इसके संबंध में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीणों को कार्मेंद्र का शव नांगल खादर क्षेत्र स्थित गंगा मंदिर के समीप पड़ा मिला, जिससे परिव...