बिजनौर, मार्च 5 -- नहटौर के ग्राम मटौरामान में खेत पर गये किसान पर निराश्रित गोवंश ने हमला कर दिया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सांड को नहीं पकड़ा गया तो ब्लॉक प्रशासन किसानों के द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का जिम्मेदार होगा। बुधवार शाम ग्राम मटौरामान निवासी अनिल कुमार पुत्र जगदीश सिंह 45 वर्ष गांव के पास स्थित अपने गेहूं के खेत को देखने गया था। बताया जाता है कि गेहूं के खेत में घुस रहे सांड को खेत से निकलने में जैसे ही किसान ने उसे भगाने के लिए शोर मचाया तो निराश्रित गोवंश ने किसान अनिल पर हमला बोल दिया। किसान के शोर मचाने पर मौके पर आए अन्य लोगों ने मिट्टी के डेले मार कर सांड किसी तरह भगाया। घायल किसान को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। बताया जाता है कि 8 दिन में सांड के द्वारा लोगों प...