बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हैजरपुर स्थित आम के बाग में मंगलवार सुबह बाग ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर ढाकी निवासी जाबिर अहमद (45) पुत्र बुन्दू उर्फ बंदे हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जाबिर आम के बाग ठेके पर लेकर काम करता था। परिजनों के अनुसार, जाबिर करीब 20 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है, जिसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका था। आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था।सोमवार शाम वह घर से यह कहकर निकला था कि हैजरपुर स्थित अपने ठेके के आम के बाग में धुलाई का काम देखने जा रहा है, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.