बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर, संवददाता। नजीबाबाद में स्टेशन के निकट स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम पर ऑक्सीजन सिलेंडर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मोहल्ला पठानपुरा चारबाग निवासी मोहम्मद फैजान अपनी पत्नी गुलिस्ता परवीन और दो बच्चों के साथ इलाज के लिए कृष्णा नर्सिंग होम आया थे। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा अजान अस्पताल परिसर में खेलते-खेलते ऑक्सीजन सिलेंडरों के पास पहुंच गया। यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा इसी दौरान एक सिलेंडर अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप...