बिजनौर: ईद मनाने घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। ईद मनाने चंडीगढ़ से अपने गांव लौटे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार जंदरपुर निवासी 18 वर्षीय समीर पुत्र रमजानी मंगलवार शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ से अपने गांव ईद मनाने के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि वह चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार समीर मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने बहनोई को लेने बिजनौर जा रहा था। जैसे ही वह बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जंदरपुर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समीर बाइक समेत सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.