बिजनौर: आत्मदाह प्रकरण: मंगलवार देररात हुआ दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार
बिजनौर, जुलाई 1 -- शहर कोतवाली परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली दुष्कर्म पीड़िता का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से शव देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम दर्शन कराए गए। इसके बाद गंगा बैराज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पीड़िता के छोटे भाई कृष्ण ने मुखाग्नि दी। यह भी पढ़ें- आत्मदाह प्रकरण: देर रात हुआ दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कारअंतिम संस्कार की तैयारी सोमवार को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार देर रात शव एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए। माहौल गमगीन रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.