बिजनौर: अष्टमी पर किया कन्या पूजन
बिजनौर, मार्च 26 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार को कन्या पूजन के दौरान दो से दस वर्ष तक की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। भक्तों ने कन्याओं के पैर धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई, माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन जैसे हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया। इसके साथ ही उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। स्थानीय मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.