बिजनौर, जुलाई 17 -- बिजनौर/चांदपुर, हिटी चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित अलावलपुर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।चांदपुर के गांव सुंदरा निवासी 50 वर्षीय जागेश पुत्र कल्याण सिंह चांदपुर में एक व्यापारी के घर चौकीदारी का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी कर साइकिल से वह अपने घर जा रहा था। अलावलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जागेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर अज्ञात वाहन के नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी मिली। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिज...