नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली। बाजार में मिलने वाली शर्ट और पैंट की गुणवत्ता तय करने के लिए सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। सरकार ने इनके लिए पहली बार कपड़े की मजबूती, सिलाई, रंग और सिकुड़न जैसे मानकों को तय किया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के कपड़े मिल सकें। नए आदेश के अनुसार भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) ने बुनी हुई शर्ट और पैंट के लिए नए गुणवत्ता मानकों को जारी किया है। सरकारी आदेश के अनुसार भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने बुनी हुई शर्ट और पैंट के लिए नए गुणवत्ता मानक बनाए हैं। अभी तक कपड़ों की गुणवत्ता के लिए पूरे देश में कोई एक समान मानक नहीं था और कंपनियां अपने-अपने हिसाब से कपड़े बनाती थीं। अब नए नियम आने से गुणवत्ता का एक न्यूनतम स्तर तय हो जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये मानक कपड़ों के साइज या फिट को लेकर नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.