मैनपुरी, मार्च 29 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया और केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जिले के कुल दस परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। बिजनेस स्टडीज की इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए कुल 552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 543 उपस्थित रहे, जबकि 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर बोर्ड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इन पर्यवेक्षकों ने परीक्षा प्रक्रिया की निरंतर निगर...