प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सीबीएसई की 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा जनपद के सात परीक्षा केंद्रों शनिवार को हुई। परीक्षा में 613 परीक्षार्थियों उपस्थित रहे। कुल 625 छात्र रजिस्टर्ड थे जिसमें से 12 छात्र अनुपस्थित हुए। सिटी कोआर्डिनेटर बीके सोनी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों में से कुछ ने पेपर को आसान, कुछ ने मॉडरेट तो कुछ ने ईजी से मॉडरेट लेवल का बताया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को समाप्त होगी। 12वीं की अगली परीक्षा 30 मार्च को इतिहास की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.