मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर जनपद की बिजली आपूर्ति के सुधार और दुरूस्त रखने के लिए पावर कारपोरेशन के द्वारा बिजनेस प्लान के तहत करीब 13172 लाख से करीब 2018 कार्य पूर्ण कराए गए है। बिजनेस प्लान के तहत हुए कार्यों की मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने समीक्षा की है।मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओ को निर्बाध एवं गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को सुद्धक एवं दुर्घटना रहित करने हेतु बिजनेस प्लान 2024-25, बिजनेस प्लान 2024-25 पार्ट-2 एवं बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य कराए गए है। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 में 8269 लाख से कुल 1419 कार्य कराए गए है। जिसमें 563 लाख से एक नये 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया है। 675...