बिजनेस प्लान और पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाएं, खराब बिल होंगे दुरुस्त: एमडी
बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। हाइडिल कॉलोनी स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने तकनीकी और वाणिज्यिक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिन कार्यों में प्रगति कम है, उन्हें तत्काल सुधारने के लिए कहा। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंगलवार को एमडी रवीश गुप्ता दोपहर बाद बुलंदशहर पहुंचे। बैठक की शुरुआत में उन्होंने पिछले दिनों आई दैवीय आपदा के कारण बिजली व्यवस्था को हुए नुकसान और उसकी बहाली के कार्यों की जानकारी ली। हालांकि जिले में राजस्व वसूली (बिजली बिल कलेक्शन) के आंकड़े बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ अन्य कार्यों पर सुस्त रफ्तार मिलने पर नाराजगी भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.