बिजनेस पार्टनर पर आठ करोड़ के गबन का आरोप
लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी में वाटिका निर्माण प्रा. लि. के निदेशक आशीष अग्रवाल ने बिजनेस पार्टनर शशांक गुप्ता और जूनियर अकाउंटेंट पंकज ठाकुर के खिलाफ आठ करोड़ रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। आशीष ने बताया कि उन्होंने और उनके बिजनेस पार्टनर और बैच मैट शशांक ने साथ में वर्ष 2002 में सात कंपनियां खोली थीं। सभी कंपनियों के सभी बैंक खातों में हस्ताक्षरकर्ता थे। आरोप है कि शशांक ने उन्हें बिना बताए सभी कंपनियों में पंकज को जूनियर अकाउंटेंट बना दिया। फिर वर्ष 2018 में उसे कुछ कंपनियों में निदेशक भी बना दिया। आरोप है कि सात कंपनियों में शामिल वाटिका निर्माण की आय से शशांक अपने व्यक्तिगत खर्च पूरे करने लगा। आशीष ने बताया कि वर्ष 2021 में इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने शशांक से पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.