गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड स्थित सुशांत लोक फेज-एक स्थित बिजनेस टावर में रविवार शाम आग से हड़कंप मच गया। इमारत की पांचवीं मंजिल पर बने एक ऑफिस में आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऑफिस के भीतर रखा सामान और दस्तावेज जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। बिजनेस टावर में आग की सूचना दमकल विभाग को करीब सात बजे मिली। बताया जा रहा है कि यह आग करीब 20 मिनट पहले लगी थी। रविवार को ऑफिस की छुट्टी होने की वजह से कोई कर्मचारी नहीं था। दमकल विभाग की सेक्टर-29 और डीएलएफ से चार गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर घुसकर आग पर काबू पाने की प्रक्रिया को शुरू किया। टावर के भीतर धुआं अत्यधिक भर ज...