नई दिल्ली, मई 25 -- एयर इंडिया की बिजनेस क्लास सीट हासिल करने के लिए एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने गर्दन पर नकली ब्रेस और हाथ में स्लिंग लगाकर पूरा ड्रामा रच दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर इकोनॉमी क्लास से बचने के लिए इस इंफ्लुएंसर ने काउंटर पर दया का खेल खेला और सफलतापूर्वक बिजनेस क्लास में अपग्रेड हासिल कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस हरकत की तीखी निंदा की है। कई लोगों ने कहा कि ऐसे स्टंट की वजह से असली जरूरतमंद और चोटिल यात्रियों पर शक किया जाएगा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी।सामाजिक प्रयोग' का दावा वहीं, इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने दावा किया कि यह एक मजेदार सामाजिक प्रयोग था, जिसका आइडिया उन्हें ग्लोबल यूट्यूबर @airrack से मिला। उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ की सराहना करते हुए...