बिजनेस कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने साझा किए टैक्स कंप्लायंस के अनुभव
लखनऊ, अगस्त 23 -- गोमतीनगर स्थित हिल्टन गार्डन इन में इन्फिनिटी कनेक्ट्स की ओर से 'एडवांटेज-बी2बी बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। 'बिजनेस: द इनसाइड एज' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक कारोबारियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव के तीन अलग-अलग सत्रों में जीएसटी, इनकम टैक्स, रियल एस्टेट कंप्लायंस, फायर एंड सेफ्टी और बिजनेस ग्रोथ जैसी व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। रीना भार्गव, आलोक सेठ, शबीना सिंह, मयूर टंडन, एसके जग्गी और डॉली रस्तोगी ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि करम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर विशाल निगम ने बदलते कारोबारी माहौल पर विचार रखे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.