बस्ती, जून 27 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के खखुआ निवासी धर्मेन्द्रमणि तिवारी का आरोप है कि विपक्षियों ने बिजनेस के नाम पर पहली बार उनसे पांच जुलाई 2021 को 39 सौ रुपया लिया। इसके बाद कई बार में ऑनलाइन माध्यम से कुल मिलाकर नौ लाख रुपया दिया। बाद में पैसा वापस मांगा तो एक इकरारनामा लिखा गया। इसके बाद भी पैसा नहीं दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित उपेन्द्र कुमार पांडेय, महेन्द्र कुमार पांडेय और सुमन देवी निवासी सुकरौली थाना परसरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...