बिजनेस कम्युनिटी के नाम पर 15 लाख की ठगी
पटना, अप्रैल 13 -- पटना। बिजनेस कम्युनिटी (बीसी) के नाम पर सहकर्मियों ने ही एक युवक से 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित ने रविवार को गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यारपुर निवासी राजवीर सिंह ने अपने दो सहकर्मियों पर बिजनेस कम्युनिटी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वह काम करते हैं, वहीं के दो कर्मियों ने उनसे 15 लाख 95 हजार 500 रुपये लिये। दोनों ने कहा था कि यदि वह एक साल तक 23 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें दोगुनी राशि वापस मिलेगी। इसके बाद वह हर माह पैसे जमा करते रहे। जब 15 लाख रुपये से अधिक जमा हो गए और वह रुपये वापस मांगे, तो दोनों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों कर्मी अब रुपये लौटाने को तैयार नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.