नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इटली की प्रमुख वाणिज्य वाहन निर्माता कंपनी इवेको ग्रुप को खरीदने का टाटा मोटर्स का रास्ता साफ हो गया। कंपनी को इवेको ग्रुप के 87.81 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए मंजूरी मिल गई है, जो इस सौदे की न्यूनतम सीमा 80 प्रतिशत से अधिक है। यह सौदा लगभग 42,561 करोड़ रुपये में हो रहा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी को शुरुआती तौर पर इवेको की शेयर कैपिटल का 87.81 प्रतिशत हिस्सा मिल चुका है। इस स्वीकृति के साथ ही अधिग्रहण के लिए तय न्यूनतम सीमा पार हो गई है और यह सौदा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- टाटा ने 6 महीने में 2 लाख से ज्यादा बेच डाले ये वाले फोर-व्हीलर्स, महिंद्रा और मारुति तो आसपास भी नहीं इस सौदे के तहत इवेको का...