मोतिहारी, जनवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बीजधरी थानाध्यक्ष विकास कुमार को गुरुवार को निलंबित कर दिया है। वहीं हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष सीमा कुमारी को बिजधरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बिना अनुमति और सूचना के बिजधरी थानाध्यक्ष विकास कुमार के जिला से बाहर जाने की सूचना मिली। केसरिया स्तूप से बीजधरी जाने वाले रास्ते में जाम की समस्या थी। लेकिन उस दौरान थानाध्यक्ष गायब थे। इसके आधार पर बीजधरी थानाध्यक्ष विकास कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं 2019 बैच की दारोगा सीमा कुमारी को रिक्ति के आधार पर बिजधरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.