बिजखामसं समर्थकों ने नए एजेंट से वार्ता की
धनबाद, जून 23 -- वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के मैनेजर जयंत कुमार की पदोन्नति परियोजना पदाधिकारी (एजेंट) के रूप में होने से सोमवार को बिहार जनता खान मजदूर संघ के समर्थकों ने उन्हें सम्मानित किया। बता दें कि उक्त पद पर सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी के एजेंट गोपालजी का स्थानांतरण हुआ था, जो किसी कारणवश पदभार ग्रहण नहीं किया है। संघ के समर्थकों ने बाद में एजेंट से संघ के सचिव सह पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्ता की। इसमें जर्जर क्वाटरों की मरम्मत कराने, कर्मियों को सुरक्षा उपकरण देने, कॉलोनी में समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था करवाने आदि शामिल है। समस्या के आलोक में एजेंट ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्ता में मनोज सिंह, जयशंकर यादव, कृष्ण सिंह, मुकेश राय, कारू चौहान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.