धनबाद, सितम्बर 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बिहार जनता खान मजदूर संघ के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह का संघ के समर्थको ने सिजुआ मोड़ पर जयंती मनाई। मोड़ पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके जीवनी व उनका द्वारा किये गए संघर्ष के विषय मे बिस्तार से रखा। कहा कि शहीद सिंह अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहते थे। सदैव आम जनता व मजदूरों के हित में खड़े रहने की प्रेरणा देते थे। उनके द्वारा मजदूरों के अधिकारों,जन-सेवा और समाज के शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए अभूतपूर्व संघर्षों को याद किया गया। मौके पर दिवाकर झा, मनोज सिंह, आशीष दास, राजेश सिंह, गिरजेश सिंह, अनील सिंह, सरोज सिंह, राजीव कुमार, रंजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, रमेश सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...