पिथौरागढ़, जून 3 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। मूल रिणबिछुल व हाल खटीमा निवासी श्रुति चंद पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के लिए श्रुति का चयन हुआ है। वर्तमान में वह देहरादून में समीक्षा अधिकारी के पद में तैनात हैं। श्रुति ने बताया कि दिन की नौकरी के बाद रात को देर तक पढ़ाई, स्व-अध्ययन, ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग किया। पिता जय बहादुर चंद ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर के लिए पूरा परिवार बिछुल से खटीमा शिफ्ट हो गए थे, आज मेहनत का फल मिल रहा है। श्रुति बहुत मेहनती लड़की है और बेहद फोकस्ड है। उसने कई परीक्षाएं पास की हैं और अब पीसीएस में सफलता हासिल की है और उम्मीद है वह आगे भी मेहनत जारी रखेगी। बिछुल के स्थानीय लोगों ने भी चयन पर खुशी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- खटीमा की बेटी श्रुति चंद ने पीसीएस उत्तराखण्ड पर...