उन्नाव, मार्च 11 -- बिछिया। विकास खण्ड सभागार में बुधवार को पुरवा के विधायक अनिल सिंह ने ब्लॉक कर्मचारियों और सभी ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सचिवों से जानकारी लेने के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर विधायक ने जमकर फटकार लगाई। विशेष रूप से जमुका क्लस्टर की सचिव पर ग्रामीण शिकायतों को न सुलझाने और फोन रिसीव न करने के कारण नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ से 6 ग्राम पंचायतों की जांच कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जो अधिकारी मेरे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अनसुना करेंगे, उनके खिलाफ चिट्ठी लिखी जाएगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, बीडीओ फहद खान, बीडीसी दीपक त्रिवेदी, मोहन सिंह सहित अन्य सभी कर्मचारी और अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.