फतेहपुर, मई 18 -- बिंदकी। नामांकन, पर्चा वापसी व मतदाता सूची प्रकाशन के बाद से चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। व्यवहारिक, जातीय समीकरणों के आधार पर अधिवक्ताओं के बीच दावेदार पहुंच रहे है। इसके साथ ही समाजसेवा जैसे कार्यों से भी लुभाने के प्रयास में जुट गए है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के अलावा दो अन्य पदों में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद बनी है। बिंदकी अधिवक्ता संघ इकाई का चुनाव अपनी चरम पर पहुंचता जा रहा है। अध्यक्ष पद में त्रिकोणीय तो महामंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में आमने सामने की भिड़ंत होना तय है। आगामी 26 को होने वाले चुनाव के पूर्व ही अध्यक्ष पद के दावेदार कल्याण सिंह एक हादसे में चोटिल हो जाने से प्रचार प्रसार प्रभावित हुआ है तो ज्ञानेंद्र सिंह और रामनारायण अग्निहोत्री लगातार कैंपेनिंग तेज कर दिया है। अधिवक्...