बिछड़े श्रद्धालुओं को पुलिस ने अपनों से मिलाया
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- शक्तिपीठ कड़ाधाम में आयोजित अषाढ़ मेले में पहले ही दिन कई श्रद्धालु अपनों से बिछड़ गए। भीड़ में बिछड़ने वालों को पुलिस ने सकुशल अपनों तक पहुंचा दिया। थानाध्यक्ष विनीत सिंह के निर्देशन में तैनात पुलिस कर्मियों ने मेला परिसर में बिछड़े लोगों की सूचना तत्काल खोया-पाया केंद्र से प्रसारित कराई और उनकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों को सौंपा। शामली जनपद के रांझाड़ा थाना क्षेत्र के असरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राजवंती पत्नी राधेलाल, सैनी थाना क्षेत्र के ख्वचकीमई गांव का पांच वर्षीय जिशांत पुत्र अर्जुन आदि अपनों से बिछड़ गए थे। यह भी पढ़ें- शक्ति पीठ धाम में बिखरी भक्ति की अनुपम छटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.