रांची, अप्रैल 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। केरल में भटकते मिले झारखंड के तीन लोगों को एक स्वयंसेवी संस्था के प्रयास से बुधवार को मांडर लाया गया। यहां पुलिस-प्रशासन की मदद से दो लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी। बताया गया कि संस्था के सदस्य दो महिलाओं और एक पुरुष को लेकर मांडर पहुंचे। इनमें से एक महिला ने अपना घर मांडर प्रखंड के रेगे गांव बताया, लेकिन जांच में उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी। दूसरी महिला धनबाद की रहने वाली पाई गई, जबकि पुरुष खूंटी जिले का निवासी निकला। मांडर पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से धनबाद की महिला और खूंटी के पुरुष को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। वहीं, पहचान नहीं होने के कारण एक महिला को फिलहाल वृद्धाश्रम में रखा गया है। संस्था के प्रीति ठाकुर और मंजेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.