बिछड़े बालक को परिवार से मिलाया
कौशाम्बी, जून 12 -- कड़ा धाम के कुबरी घाट में गंगा स्नान के दौरान एक बालक परिवार से बिछड़ गया। बालक को घाट पर रोता देख पहुंचे गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष व समाज सेवी विनय पांडेय ने स्नेहपूर्वक उससे बातचीत की। फिर बाइक में बालक को बैठाकर परिवार से मिलाने के लिए निकल पड़े। कड़ा की गलियों में घूमते हुए दोपहर करीब तीन बजे विनय ने मंदिर के पास परिवार वालों को खोज निकाला। बालक अपनी मां को देख चहक उठा। गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि कुबरी घाट पर एक बालक परिवार से बिछड़ गया है। बालक रो रहा था। काफी देर तक प्यार-दुलार करने के बाद उसने अपना नाम अनमोल पटेल बताया। अनमोल छह साल का था। उसने बताया कि पिता जितेंद्र पटेल व अंजुला देवी निवासी जवई के साथ वह गंगा स्नान के लिए आया था। इस बीच परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.