रुडकी, फरवरी 19 -- लक्सर। खानपुर पुलिस ने शादी में अपने परिजनों के साथ शादी में बिछड़े दो बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। इसके बाद उनके परिजनों के चेहरे पर बच्चों को पाने के बाद मुस्कान खिल गई। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली नें बताया कि कोतवाली क्षेत्र के दाबकी खेड़ा के दो छोटे बच्चे प्रियांशु पुत्र शुभम व आकाश पुत्र मोहन जो दाबकी खेड़ा के रहने वाले थे। मोहनावाला गांव में अपने परिजनों के साथ शादी में आए थे। लेकिन इस दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गए अपने बच्चों के न मिलने पर उनके परिवार वालों ने इसकी जानकारी खानपुर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई और पुलिस ने लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...