बहराइच, अप्रैल 12 -- रिसिया। रिसिया कस्बे में बुधवार की देर रात पुलिस को गस्त के दौरान एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ मिली थी, जो केवल अपना नाम ही बता पा रही थी। उसे महिला पुलिस नीरज यादव की अभिरक्षा में वन स्टॉप सेंटर बहराइच में रखा गया था। साथ ही महिला के संबंध में पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया। पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बिहारी सिंह यादव तथा कांस्टेबल शुभम वर्मा ने काफी प्रयास कर थाना प्रभारी के सहयोग से उसके परिवारीजनों तक पहुंचे। शनिवार को महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला बिहार की रहने वाली है। उसे परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.