बिच्छू गैंग संग ग्राम प्रधान का जिपं सदस्य के घर हमला
कानपुर, मई 23 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर कटरी के ईश्वरीगंज में शुक्रवार की रात काफी दिनों से वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। ग्राम प्रधान समेत उनके दर्जनों समर्थकों ने कल्याणपुर जिला पंचायत सदस्य के घर पर हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। प्रधान ने धमकी दी कि गांव व क्षेत्र में दूसरा चुनाव लड़ा तो अंजाम बुरा होगा। जिला पंचायत के जेठ ने ईश्वरीगंज ग्राम प्रधान समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हमला करने में चर्चित बिच्छू गैंग के लोगों के भी शामिल होने का आरोप है। ईश्वरीगंज निवासी दिलीप निषाद की पत्नी नेहा निषाद भाजपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। गांव में गुटबाजी है, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.