जमुई, मई 10 -- जमुई, नगर संवाददाता शहर के सिकंदरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद रविवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। नर्मदा गांव निवासी विजय रजक का बेटा कन्हैया कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहा। जहरीले बिच्छू के डंक से शुरू हुई पीड़ा आखिरकार उस मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब दो बजे कन्हैया घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। अचानक दर्द और बेचैनी से तड़पते बेटे को देखकर परिवार घबरा गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जमुई शहर के नारायण अस्पताल पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिल जाएगा और उ...