नैनीताल, दिसम्बर 10 -- नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से बुधवार को माल रोड स्थित सेंट्रल होटल में केएमवीएन के सहयोग से कुमाउनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 50 महिलाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न व्यंजन परोसे। उन्हें बनाने की विधि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल अतुल भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति और परंपरा से और अधिक रूबरू होने का अवसर प्रदान करते हैं। क्लब सदस्यों ने नींबू सन्ना बनाया। महिलाओं ने आलू के गुटके, बिच्छू का साग, झीलोई रेस, ठठवानी भात, चिकन कोफ्ते, शिकार भात, मंडूए की जलेबी, लिटवा, सत्तू के लड्डू, गाजर की रसभरी आदि व्यंजनों बनाए। प्रथम पुरस्कार जया पालीवाल को मिला, उन्होंने मीठे में मालपुवे, लिटवा, रागी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.