सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिच्छी से होते हुए हिंदुआरी गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते इस सड़क से आवागमन करने में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के माध्यम से कई बार सड़क मरम्मत के लिए संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह से मिट्टी से सराबोर हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में राजकुमार, राहुल, प्रमोद, विनोद समेत अंकित ने बताया कि यह सड़क बिच्छी गांव के पोखरे से होते हुए कई गांवों को जोड़ते हुए हिंदुआरी गांव तक जाती है। इस सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.